फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप, नत्थाटाप समेत उंची पवर्तीय श्रृंख्लाएं बर्फ से लदी ।

विज्ञापन
पटनीटाप में ताजा हिमपात के दृश्य:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। लगातार बिगड़े मौसम ने पर्यटन स्थल पटनीटॉप को एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढंक दिया है। करीब आधा फुट ताजा हिमपात से पटनीटॉप और देवदार के पेड़ों का नजारा ही बदल गया।
विज्ञापन

वहीं, नत्थाटॉप में पहले से जमी बर्फ के ऊपर दोबारा हिमपात होने से वहां बर्फ की मोटी परत जम गई है। इससे अगले कुछ माह तक वहां बर्फ टिकने की उम्मीद है। पटनीटॉप, नत्थाटॉप समेत पर्वतीय श्रृंखलाएं भारी बर्फबारी से लद चुकी हैं। इसके अलावा कुद, बश्ट, गौरीकुंड, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी, बप्प, सराड़, बसंतगढ़, डुडू में भी हिमपात हुआ है।
इसके अलावा चिनैनी में भी बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरने से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। शनिवार को दिन भर मैदानी इलाकों में तेज बारिश होती रही, और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पटनीटॉप में भी दूसरे हिमपात से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढंक गया है। वहां पहुंचे सैलानियों ने ताजा बर्फबारी का आनंद उठाया, और बर्फ के फाहों के बीच मौज मस्ती की।
विज्ञापन

वहीं, तेज बारिश के चलते नदी नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो गई थी। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों से कस्बे में आने वाले लोगों की उपस्थिति कम रही। चिनैनी में भी बर्फ के फाहे पड़ने से जिस तरह से ठंड में बढ़ोतरी हो गई थी, उससे देर शाम तक हिमपात की उम्मीद चिनैनी में भी बन गई थी। ठंड के चलते कई दुकानदार जल्द दुकानें बंद कर घरों को चले गए थे।

पटनीटाप में ताजा हिमपात के दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

पटनीटाप में ताजा हिमपात के दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें