फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते पंचैरी व मोंगरी में दोपहर को गुल हुई बिजली शाम तक भी नहीं हो पाई बहाल

विज्ञापन
उधमपुर: पंचारी क्षेत्र में बारिश के कारण रास्ते में पड़ी पसी वा पेड़. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। बारिश व हिमपात के चलते मोंगरी और पंचैरी के कई इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते शनिवार दोपहर से अधिकतर इलाकों में बिजली गुल रही। जिसे शाम तक भी बहाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले के पहाड़ी इलाकों में शामिल पंचैरी व मोंगरी में काफी बारिश व बर्फबारी हुई थी। अब दोबारा शुक्रवार से बारिश व बर्फबारी होने से पूरा इलाका बर्फ की सफेद की चादर में लिपट गया है। इससे ठंड बढ़ने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। प्रशासनिक सहयोग के बावजूद खराब मौसम के कारण मूलभूत सुविधाओं को बहाल रखने में परेशानी आ रही है।
इस बीच शनिवार को दिन भर जारी बारिश व बर्फबारी से क्षेत्र के बिजली ढांचे पर असर पड़ा। जिसके कारण शनिवार दोपहर को पंचैरी व मोंगरी के अधिकतर इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम तक लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। लेकिन, मौसम में सुधार न होने के कारण देर शाम तक भी बिजली को बहाल नहीं किया जा सका। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानों व दफ्तरों का कामकाज भी काफी प्रभावित हुआ। विशेष तौर पर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें