उधमपुर। शहर के बिल्लन बावली लिंक रोड से पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को 31 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ इसी तरह से जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम बिल्लन बावली लिंक रोड पर गश्त लगा रही थी। इस दौरान पुलिस ने अल्ताफ हुसैन निवासी धंदाल, रामनगर को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। वहीं, अल्ताफ पुलिस की टीम को देख कर मौके से भागने लगा, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद