उधमपुर में रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर इंदिरा चौक पर लगाया गया पोस्टर
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दो वर्ष बाद रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा शोभायात्रा का आयोजन करेगी। 9 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा चबूतरा बाजार से निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस इसी स्थान पर संपन्न होगी। सभा ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
2020 में कोरोना संकट शुरू होने के बाद सभा ने धार्मिक पर्व को लेकर निकाली जाने वाली सभी शोभायात्राओं को स्थगित कर दिया था। करीब दो वर्ष बाद पहली बार शोभायात्रा का आयोजन रामनवमी पर होने जा रहा है। सनातन धर्म सभा 9 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चबूतरा बाजार स्थित अपने कार्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकालेगी।
इसमें कई धार्मिक संगठनों के साथ स्कूलों की भी झांकियां निकाली जाएगी। साथ ही हजारों शहरवासियों के भी इसमें हिस्सा लेने की संभावना है। शहरवासियों को इसकी जानकारी देने के लिए सभा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बैनर लगाए हैं। इसके साथ झांकियां निकालने को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। कलाकारों ने इसके लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।