फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में रैंक पिनिंग समारोह आयोजित

विज्ञापन
प्रमोशन हासिल करने वाले पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद अकादमी के अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में सोमवार को नव पदोन्नत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का रैंक पिनिंग समारोह आयोजित किया गया। इसमें अकादमी के उप निदेशक (इनडोर, प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल, उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी विजय कुमार जमवाल तथा उप निदेशक (प्रशासन) एसएसपी विनय कुमार ने अकादमी के नए पदोन्नत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टरों को रैंक प्रदान किए।
विज्ञापन

नए पदोन्नत अधिकारियों में एएसआई मोहन लाल, एएसआई सुभाष चंदर और एएसआई अनीता देवी शामिल रहे। उक्त अधिकारियों ने सभी नए पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उन्हें उत्साह और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति न केवल पुलिस विभाग में काम करने की स्थिति को उन्नत करती है, बल्कि अपने नए कार्य क्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियों और चुनौतियों को भी जोड़ती है। इसके साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर निदेशक के निजी सचिव डीएसपी (एस) रमेश कटारिया, सहायक निदेशक (प्रशासन) सनमती गुप्ता, सहायक निदेशक (इनडोर, इंटल) ताहिर हुसैन और अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें