फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाण चला कर मां बैष्णो ने निकाली गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्र के उपलक्ष्य में अध्यात्मिक केंद्र में जारी माता की कहानी के मंचन में सोमवार को यात्रा के प्रमुख पड़ाव बाण गंगा का अस्तित्व प्रमुख केंद्र रहा। दर्शाया गया कि वीर हनुमान को प्यास लगने पर मां ने बाण चला कर पानी का निकास किया था।
विज्ञापन

इसी कारण इस स्थान को बाण गंगा के नाम से जाना जाता है। तभी से भक्तों के यात्रा शुरू करने से पहले जहां पर स्नान करने की प्रथा चली आ रही है। इसके उपरांत चरण पादुका, अर्दकुंवारी, भैरो घाटी की महत्ता का भी मंचन किया गया। बता दें कि मौजूदा समय में भवन जाने के लिए अन्य मार्ग भी बनाए गए हैं। लेकिन, जो यात्री यात्रा के महत्व को जानते हैं, वह प्राचीन मार्ग को ही अपनाते हैं। ताकि जिन स्थानों से मां वैष्णो देवी गुजरी हैं, उन पर पाए जाने वाले सभी पड़ावों के दर्शन कर सकें। संवाद
कल्याण के मार्ग पर बढ़ने का दिया संदेश
कटड़ा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने रघुनाथ मंदिर में नवरात्र में जारी श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान साध्वी भद्रा भारती ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि मां भगवती कण-कण में विराजमान हैं। जब इंसान के जीवन में एक सच्चे संत का पदार्पण होता है, तब ब्रह्म ज्ञान की सनातन प्रक्रिया से ही मां की दिव्य ज्योती स्वरूप का दर्शन किया जा सकता है। इसलिए, आंतरिक जागरण से जीवन कल्याण के मार्ग पर आगे बढे़ं। इस दौरान नशाखोरी पर भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सरदारी लाल दुबे, स्वामी सुचेतानंद, स्वामी सुकर्म आनंद, आदि विशेष रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें