फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कुछ ट्रेंन चलने के बाद मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद फिर से रौनक लौटने लगी है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर बादल छाए रहने से चॉपर सेवा प्रभावित रही, जिस कारण यात्रियों को यात्रा मार्ग से होते हुए दरबार पहुंचना पड़ा है। शाम छह बजे तक सात हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनें चलने के बाद धर्मनगरी में फिर से रौनक लौट आई है। इसके साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में भी बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है। दो दिन पहले भक्तों की संख्या पांच से सात हजार तक पहुंच गई थी। वहीं, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम छह बजे तक सात हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। सोमवार को 11200 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। उधर, मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने के चलते चॉपर सेवा प्रभावित रही। लेकिन बैटरी कार और रोपवे सेवा सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें