फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में शहर के अंदर सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारी सीजन में पुलिस व सेना ने शहर के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस के साथ अब सेना ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस जखैनी इलाके में वाहनों को रोक कर घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही है। इसके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले को लेकर देविकानगरी में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक से सेना ने शहर के दोमेल इलाके में नाका लगाकर पुराने राजमार्ग से गुजर रहे वाहनों पर नजर रखना शुरू कर दिया। वाहनों के साथ लोगों पर भी नजर रखी जाने लगी। शहर के अंदर अचानक नाका लगने पर शहरवासी भी थोड़े हैरान हो गए। सेना पुराने राजमार्ग पर बैरीकेट भी लगा दिए और फिर एक एक कर वाहनों को छोड़ा जाने लगा। इसके बाद दोपहर तक नाका लगा रही। वहीं पुलिस की तरफ से जखैनी इलाके में नाका लगा कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। कश्मीर से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक कर तलाशी ली जाने लगी। पुलिस ने शहर के अंदर भी सुरक्षा को बढ़ाया है। मंदिरों के बाहर भी जवानों को तैनात किया गया है और जवान सभी लोगों पर नजर रख रहे हैं। शहर के कई प्रमुख चौक चौराहों पर भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें