फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 16 घंटे बाद हुआ बहाल

विज्ञापन
उधमपुर: नेशनल हाईवे पर रोके गए छोटे-बड़े वाहन तथा हाईवे के बीचो बीच आराम करते यात्री. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के कैफेटेरिया, मारोग, पंथयाल, मगरकोट व अन्य कई स्थानों पर पस्सियां गिरने के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दिन भर बंद रहा। इस दौरान बीच में फंसे यात्री परेशान होते रहे। इन्हें निकालने के लिए राजमार्ग कर्मचारी मार्ग बहाल करने की कोशिश करते रहे। अंत में 16 घंटे बाद शाम सात बजे राजमार्ग बहाल हो सका।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बाद चार दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। बीते मंगलवार देर रात को तेज बारिश होने के दौरान रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को दिन भर बंद रहा था। वीरवार को राजमार्ग खोला तो गया, लेकिन इसके बाद वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। शुक्रवार रात को एक बार फिर से मौसम खराब हो गया, और रात भर रुक रुक कर बारिश होती रही।
देर रात को ही रामबन के कैफेटेरिया मोड़, मारोग, पंथयाल, मगरकोट व अन्य कई स्थानों पर पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद रामबन में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। शनिवार सुबह मौसम में सुधार होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन, राजमार्ग पर मलबा इतना अधिक गिरा है कि उसको दिन भर मशक्कत करने के बाद भी नहीं हटाया गया। कड़ी मेहनत के बाद शाम सात बजे मार्ग फंसे हुए वाहनों को खोला गया।
विज्ञापन

उधमपुर में सैकड़ों यात्री वाहनों व ट्रकों को पुलिस ने जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होती रही। यात्री व चालक दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। जखैनी इलाके में यात्रियों को परेशान होकर घूमते और बैठे हुए देखा गया। यातायात पुलिस के अनुसार रविवार को अगर मौसम साफ रहा तो राजमार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल किया जा सकता है।

उधमपुर: नेशनल हाईवे पर रोके गए छोटे-बड़े वाहन तथा हाईवे के बीचो बीच आराम करते यात्री.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें