कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जन जागरण विरोध सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें यूआरएम जम्मू ब्रांच के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाए और दोपहर को निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, स्टेशन की सिंक लाइन पर शाखा अध्यक्ष निलेश कुमार के नेतृत्व में एक बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह कठुआ से लेकर कटड़ा तक हर स्टेशन पर विरोध किया जाएगा। एनएफआईआर के आह्वान पर 13 से 18 सितंबर तक यूआरएमयू जम्मू ब्रांच की ओर से रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण, डीए व एरियर रिलीज करने, एनपीएस, पर्वतीय रेल मार्ग को निजी करना, बोनस की सीलिंग न बढ़ाने का विरोध किया जाएगा। सोमवार को कटड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक के बाद प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर शाखा उप प्रधान अवधेश कुमार, यूथ विंग उप प्रधान कमलेश कुमार, अवतार सिंह, वयुवा विंग से ब्रिज, सोनल कुमार, मुकेश गुप्ता, राजकुमार, नागेंद्र कुमार, राजू, सुभाष राय, राकेश कुमार, बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।