फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के एक्सईएन का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर शहर में पानी की किल्लत को लेकर एक्सईएन का घेराव कर प्रदर्शन करते शहर के युवा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत को लेकर युवाओं ने सोमवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय में एक्सईएन का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण शहर में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। क्षतिग्रस्त पाइपों की आज तक मरम्मत नहीं की गई है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने के बाद भी जब विभाग ने कुछ नहीं किया तो अब मजबूरन अधिकारियों का घेराव करना पड़ रहा है।
अमन शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पूरे शहर में महीनों से पानी का संकट बना हुआ है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां शहरवासियों को सप्ताह में केवल दो दिन पानी मिल रहा है। त्योहारों के मौसम में भी शहरवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। यह सब विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में वर्षों से पानी की सप्लाई देने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इनसे हमेशा पानी बहता रहता है। अगर विभाग इन पाइपों की ही मरम्मत करा दे तो कुछ हद तक पानी की सप्लाई में सुधार हो जाएगा। जब भी जेई के सामने पानी की समस्या रखी जाती है तो उनका कहना होता है कि सप्ताह के अंदर सप्लाई में सुधार कर दिया जाएगा। लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि अब मजबूरन उनको कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर अपनी बात रखनी पड़ रही है। क्योंकि, शांतिपूर्ण तरीके से तो अधिकारी समझने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब से सात दिन का समय विभाग को दिया जा रहा है। अगर सात दिन के अंदर शहर में पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया, तो आठवें दिन कार्यालय में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा।

उधमपुर शहर में पानी की किल्लत को लेकर एक्सईएन का घेराव कर प्रदर्शन करते शहर के युवा- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें