फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तरी रेलेव मजदूर यूनियन के सदस्य बिरोध प्रदर्शन करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। रेलवे स्टेशन कटड़ा पर मंगलवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूआरएमयू के प्रधान नीलेश कुमार के नेतृत्व में यूनियन में हुआ।
विज्ञापन

यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर सदस्य रेलवे स्टेशन की सिक लाइन पर इकट्ठा हुए, और सुबह नौ से 12 बजे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रेलवे आवासों के किराए में प्रतिवर्ष 10% वृद्धि कर दी जाती है, जबकि मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। एनडीए पर लगाई गई सेलिंग रोक को तत्काल हटाया जाए। डेढ़ वर्ष से रोके गए डीए का एरियर बिल पास कर तुरंत भुगतान कराया जाए। सीआरबी के पोस्ट सरेंडर के आदेश को रद्द किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार्य का बोझ कर्मचारियों पर बढ़ेगा और प्रमोशन में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नई पेंशन योजना भी रद्द हो। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, मंगलवार को कटड़ा के कर्मचारियों ने यूआरएमयू जम्मू शाखा में शामिल हुए नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें