फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट को लेकर पंचो सरपंचों के साथ बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह व डीडीसी पूर्ण चंद ने जताया रोष,

विज्ञापन
उधमपुर: प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीडीसी बीडीसी व पंच सरपंच. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर विभिन्न दलों के सरपंचों व पंचों के अलावा भाजपा जनप्रतिनिधियों ने भी कड़ा रोष जताया है। उनकी मांग है कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता का समर्थन करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन

शनिवार को उधमपुर एक में भाजपा के डीडीसी अध्यक्ष पूर्ण चंद तथा बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पंचों व सरपंचों ने प्रेसवार्ता की। बीडीसी ने कहा कि परिसीमन की प्रस्तावित रिपोर्ट में जनता की सुविधा की अनदेखी हुई है। रिपोर्ट में डूडू-बसंतगढ, लाटी की कुछ पंचायतों को दूरदराज के रामनगर विस क्षेत्र में शामिल कर दिया है। इसी तरह बरमीन को चिनैनी से अलग कर रामनगर में शामिल किया गया है। उधमपुर में विस सीट पूर्व और पश्चिम की हदबंदी भी गलत तरीके से की गई है।
उन्होंने कहा कि उधमपुर पूर्व में जिन क्षेत्रों को शामिल होना था, उन्हें पश्चिम में शामिल कर दिया गया है। ऐसे ही कुछ क्षेत्रों को समीप के विधानसभा क्षेत्रों से हटाकर दूर क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। इससे इन इलाकों के लोग परेशान हैं। इसलिए, रिपोर्ट में जनता की सुविधा के मुताबिक सुधार होना चाहिए। जनता में इस रिपोर्ट को लेकर भारी आक्रोश है। आने वाले दिनों में वह प्रदर्शन भी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें दलगत राजनीति छोड़ जनता का समर्थन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें