उधमपुर: नेशनल कॉन्फ्रेंस जिला इकाई के प्रधान सुनील वर्मा द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर डीलिमिटे?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। परिसीमन आयोग की प्रस्तावित रिपोर्ट के विरोध में शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस ने रोष रैली निकाली, और डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आयोग ने लोगों की मांगों का ध्यान न रखकर भाजपा में निर्देशन में रिपोर्ट तैयार की है।
नेकां के जिला प्रधान सुनील वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाड़यां से रोष रैली निकाली, जोकि धार रोड से होकर डीसी कार्यालय के बाहर संपन्न हुई। यहां सभी ने धरना देकर परिसीमन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि आयोग की पूरी रिपोर्ट नियमों की अनदेखी कर तैयार की गई है। इसको केवल भाजपा ने अपने फायदे के लिए तैयार किया है। इसका आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट निराधार है। आयोग ने चंद नई सीटें बनाने के लिए कई पुराने विधानसभा क्षेत्र खत्म कर दिए हैं। उधमपुर शहर के साथ लगते इलाकों को चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया है। और, चिनैनी विधानसभा क्षेत्रों को रामनगर विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। जब आयोग ने जम्मू का दौरा किया था तो उधमपुर से कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। लेकिन, आयोग ने सभी मांगों की अनदेखी कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए परिसीमन कराया है। आयोग को जल्द अपनी रिपोर्ट की समीक्षा कर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करनी होगी।