फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गढ़ी रेहम्बल में निर्धारित समय से नहीं चल रहीं जम्मू रूट की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। इसमें गढ़ी रेहम्बल के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में जम्मू रूट की बसें निर्धारित समय से नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली के बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बैठक में शहर के लाइसेंस वाले रेहड़ी वालों ने नगर परिषद की ओर से उन्हें परेशान किए जाने व उनके सामान और रेहड़ी को आए दिन जब्त किए जाने का विरोध जताया।
बैठक में मगोत्रा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से रियासत का दर्जा वापस लेने के लिए ''हमारी रियासत हमारा हक'' मुहिम चलाई गई है। इसमें कांग्रेस के नेता हर जिले में पहुंच रहे हैं। जब तक उन्हें रियासत का पूर्ण दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। बैठक खत्म होने के बाद मगोत्रा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल डीसी दफ्तर पहुंचा और जिला आयुक्त सलोनी राय से मुलाकात कर लोगों की समस्याओं को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें