फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश खारका बने नगर पालिका रामनगर के उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर पालिका रामनगर में उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के राजेश खारका ने 13 में से 7 वोट लेकर जीत हासिल की। नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका में उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र भरा गया था। इसमें भाजपा के वार्ड नंबर 6 के राजेश खारका तथा आजाद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर तीन के संजीव जंडियाल थे।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर 12 बजे चुनाव संपन्न हुए। इसमें सभी 13 में से सात पार्षदों ने राजेश खारका के पक्ष में मतदान किया। इसके आधार पर उन्हें नगर पालिका रामनगर का नया उपाध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के उपाध्यक्ष की तरफ से अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद दोबारा से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए मंगलवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन तक केवल दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें