फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में एक व्यक्ति मिला संक्रमित, सात ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में काफी समय बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में सोमवार को बड़ी गिरावट आई है। शाम तक जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है और सात लोग महामारी केे मात देने में कामयाब रहे हैं। करीब दो सप्ताह के बाद जिले में इतने कम मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। हर रोज दस से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। सोमवार को तो चिनैनी तहसील में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा पूरे जिले में कोई दूसरा संक्रमित नहीं पाया गया है। सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए।
मामले कम होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग हर रोज बहुत ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट करवा रहा है। शहर के अंदर कोरोना के मामले कम होने के बाद शहरवासियों को राहत मिल रही है। सवास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11235 हो गए हैं। इनमें से 11052 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 132 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 51 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें