फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के रेल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार करे लंबित मांगों को लेकर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेल कर्मियों ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पर एक घंटा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आवाज बुलंदक कर जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के तहत गार्ड को फायदा देना, डीए की बहाली नहीं होना, एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करना, सिलेक्शन ग्रेड पा चुके गॉर्ड्स की पोस्टिंग करना, प्वाइंट्स मैन जो सिलेक्ट हुए हैं उन्हें ज्वाइन करवाना, ड्यूटी रोस्टर जारी करने की मांग की है। रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नीलेश कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और वरिष्ठ अधिकारियों के तानाशाह रवैये के चलते मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है। जल्द मांगों को नहीं माना गया तो रेलवे कर्मी और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर यूआरएमयू यूथ विंग के पप्पू कुमार, अवतार सिंह, कमलेश, बृजेश कुमार, जहूर, बिलाल, कयूम, रसूल, सुरेंद्र, सुधीर कुमार मौर्य, राहुल, सबी सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें