उधमपुर। जिले में रविवार को केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि एक ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। जिले में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। जिले में अब 20 सक्रिय मामले बचे हैं।
जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था और पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। रविवार को केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति पंचैरी का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11375 हो गए हैं। इनमें से 11218 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। 137 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 20 सक्रिय मामले बचे हैं।