उधमपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। लेकिन एक व्यक्ति महामारी को मात देने में सफल हुआ है। मौजूदा समय में जिले में कोरोना के चार मामले शेष हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा है।
जिले में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दो माह से संक्रमण के काफी कम मामले सामने आ रहे हैं। जिला उधमपुर धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 11406 हैं, जिनमें से 11265 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 137 की महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। जिले में अब चार सक्रिय मामले बचे हैं।