फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में संक्रमण से एक और मौत, तीन नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक की संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में कोरोना के मामलों में तो कमी आई, लेकिन एक की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता कम होने के बजाए बढ़ गई है। शाम तक जिले में एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिले में अब 49 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मामलों बढ़ोतरी रही थी। चार दिन में ही जिले में कुल 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई और प्रशासन ने जिले में लोगों को जागरूक करने के साथ बिना मास्क के बाहर निकलने लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन रविवार को इनकी संख्या में कमी आई है।
शाम तक कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो लोग शहर के अंदर संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है। कई दिनों के बाद शहर के अंदर कोई संक्रमण का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 137 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 11340 हो गए हैं। 11154 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब 49 सक्रिय मामले हो गए हैं। दिन प्रतिदन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें