फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए बस अड्डे से चलेंगी मेटाडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कई सालों से सलाथिया चौक पर अवैध रूप से चल रहे मेटाडोर स्टैंड को मंगलवार को नए बस अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने सभी चालकों को मेटाडोर को तुरंत न्यू बस अड्डे में ले जाने के निर्देश दिए। वहीं, सलाथिया चौक पर केवल सवारियों को उतारने और बिठाने के लिए कुछ समय तक वाहन को खड़ा करने की मोहलत दी है।
विज्ञापन

मेटाडोर स्टैंड वार्ड छह में चल रहा था। पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया की तरफ से कई बार बैठक में इसे दूसरे स्थान पर स्थानातंरित किए जाने की मांग रखी। इसको लेकर एक बार सभी पार्षदों ने मिलकर प्रस्ताव भी पारित किया। नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने पत्र लिख कर इस मांग को डीसी इंदु कंवल चिब के सामने रखा था। हालांकि इसको लेकर प्रशासन ने काम बहुत देरी से शुरू किया। इसी मांग को लेकर एक बार पार्षद ने बैठक का भी बहिष्कार भी किया था, लेकिन दो दिन पहले ही डीसी की तरफ से एक लिखित आदेश जारी किया गया। इसमें मेटाडोर स्टैंड को सलाथिया चौक से नए बस अड्डे पर स्थानांतरित करने को कहा गया।
मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आदेश को अंजाम दिया। मेटाडोर स्टैंड को स्थानांतरित करने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर ही तैनात रही और लगातार लोगों को इसकी जानकारी देती रही। साथ यात्री वाहनों के चालकों को भी यात्रियों को बिठाने और उतारने के लिए कुछ मिनट के लिए मेटाडोर को रोकने का आदेश जारी करती रही। मेटाडोर स्टैंड के हटने के बाद सलाथिया चौक पर जाम की परेशानी दूर हो गई है। सुबह से शाम तक सुचारु रूप से वाहन चलते रहे और कई वर्षों के बाद सलाथिया चौक का हिस्सा खाली नजर आया, जहां यात्री भी बिना किसी परेशानी के खड़े हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें