फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नहीं मिला कोई संक्रमित, तीन लोगों ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। इस महीने लगातार तीसरी बार वीरवार को कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 30 सक्रिय मामले शेष रह गए हैं। मामले कम होने और सक्रिय मामले कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अगस्त महीना शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में कमी आ गई थी। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से राहत मिल रही है। अगस्त माह में वीरवार को तीसरा मौका था जब जिला में कोई भी व्यकित संक्रमित नहीं पाया गया। इससे पहले बीते रविवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। इसके बाद दूसरी बार मंगलवार और अब तीसरी बार वीरवार को भी कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है।
वहीं, वीरवार को शाम तक तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाव हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11373 हो गए हैं। इनमें से 11206 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 30 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें