उधमपुर। सरकार से निर्देश मिलने के बाद कालेजों को भी खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मौजूदा समय में कालेजों के अंदर स्नातक दूसरे व तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की एडशमिन की प्रक्रिया चल रही है और 20 सितंबर से कालेजों में सीमित विद्यार्थियों के साथ नया सत्र शुरू हो सकता है।
प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सरकार की तरफ से शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर हर सप्ताह नया आदेश जारी किया जा रहा है। करीब दो सप्ताह पहले सरकार कालेजों में वैक्सीन लगवाने वाले विद्यार्थियों के साथ नया सत्र शुरू करने को लेकर निर्देश दिए गए थे। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अगस्त में ही एडमिशन हासिल कर ली है और सभी को कालेज खुलने का इंतजार है। इन विद्यार्थियों ने पहली बार कालेज में शिक्षा हासिल करनी है और इसको लेकर काफी उत्सुक भी है। सरकारी महिला कालेज में नया सत्र शुरू करने को लेकर लगभग तैयारियां कर ली गई है। कई छात्राओं को कालेज के अंदर की वैक्सीन लगाई है। इसके साथ 18 या फिर इससे अधिक आयु की छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। क्लास रूम को नए सत्र के लिए तैयार किया जा रहा है।
सरकारी महिला कालेज की प्रिंसिपल मीनू महाजन ने बताया कि मौजूदा समय में कालेज के अंदर दूसरे व तीसरे वर्ष की एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिनों में यह प्रकिया पूरी कर दी जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष में इस बार कुल 960 छात्राओं ने एडमिशन हासिल की है। सप्ताह तक सीमित छात्राओं के साथ कालेज का पहला सत्र शुरू कर दिया जाएगा।