फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव में कोविड-19 आदेशों का हो कड़ाई से पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा । धर्मनगरी में शुक्रवार को नवरात्र महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता महोत्सव कमेटी के नोडल अधिकारी तथा जिला आयुक्त रियासी चरणदीप सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित नवरात्र महोत्सव कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 आदेशों का पालन करने के साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें शोभायात्रा, प्रभात फेरी, विशाल दंगल, भेंट प्रतियोगिता, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, श्रीमद्देवी भागवत कथा, माता रानी की कथा, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन कमेटी के सदस्यों से कहा कि वह कोविड-19 आदेशों का कड़ाई से पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो। बिना किसी परेशानी के महोत्सव को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम अभिषेक शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका वाली, सीईओ केडीए व नपा प्रीति शर्मा, नपा अध्यक्ष विमल इंदु, एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नवरात्र महोत्सव कमेटी के सदस्य राकेश वजीर, शिवकुमार शर्मा, सरदारी लाल दुबे, अरुण शर्मा, वीरेंद्र केसर, राजकुमार पाधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें