फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमकिन योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहनों की चाबियां

विज्ञापन
उधमपुर में मुमकिन योजना के लाभार्थियों को वाहन की चाबी सौंपती एडीडीसी कांता देवी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र में आयोजित समारोह में एडीडीसी कांता देवी ने ‘मुमकिन’ योजना के तहत नौ बेरोजगार युवाओं को नए खरीदे गए लोड कैरियर की चाभियां सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन यूथ के तहत मुमकिन योजना जम्मू-कश्मीर सरकार की एक पहल है। यह युवाओं को नए छोटे वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें स्थायी आजीविका स्थापित करने की सुविधा प्रदान करती है। वहीं, योजना की नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत उधमपुर के बेरोजगार युवाओं को नौ वाहन वितरित किए गए हैं। जिनमें से दो लाभार्थियों ने महिंद्रा के छोटे वाणिज्यिक वाहनों का लाभ उठाया है। जबकि, छह ने टाटा और एक ने अशोका लीलैंड कंपनी के छोटे वाणिज्यिक वाहन खरीदे हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदकों को मुमकिन योजना के तहत अपनी पसंद के किसी भी स्वीकृत मॉडल के किसी भी छोटे वाणिज्यिक वाहन को चुनने की पूरी स्वतंत्रता है। इसके लिए लाभार्थी को 80 हजार रुपये या वाहन के ऑन-रोड मूल्य के 10% मूल्य को अग्रिम सब्सिडी के रूप में चुकाना होगा। वाहन निर्माता एक अग्रिम विशेष छूट भी प्रदान करता है, जो सब्सिडी की राशि से कम नहीं है। बैंकिंग पार्टनर बिना किसी गारंटी के खरीदे जाने वाले वाहन के ऑन-रोड मूल्य के 100% की सीमा तक ऋण सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें