फोटो...लापता युवक दीपक शर्मा का
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में दो दिनों से लापता युवक को तलाशने के लिए पुलिस ने स्थानीय आम लोगों से मदद मांगी है।
शुक्रवार को थाना किश्तवाड़ में युवक के भाई नवीन शर्मा ने शिकायत की कि उसका भाई दीपक शर्मा (37) पुत्र कृष्ण लाल शर्मा निवासी हट्टा किश्तवाड़ पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट मेें अफगान कंपनी में चिकित्सा कर्मचारी था। वह नौकरी पर जाने के बाद 13 अक्तूबर शाम से लापता है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
थाना प्रभारी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि किश्तवाड़ पुलिस के साथ सहयोग करें और लापता व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी एसएचओ पीएस किश्तवाड़ 9149695883 और पीसीआर किश्तवाड़ 9906154100 के साथ साझा करें। युवक के लापता होने की खबर पूरे शहर में फैल चुकी है। उसके रिश्तेदार और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उसके लापता होने की सूचना फोटो सहित डाली है और युवक से वापस लौटने का अनुरोध किया है।