शनिवार को मेटाडोर से टकराकर एक स्कूटी सवार युवती के
घायल होने के बाद युवती के रिश्तेदारों ने मेटाडोर के चालक की जमकर धुनाई
कर दी। इसके विरोध में मिनी बस आपरेटर यूनियन के बैनर तले वाहनों की
आवाजाही बंद कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मारपीट करने वालों के पर
करवाई करने और बस स्टैंड में पुलिस तैनात करने की मांग कर रहे थे।
जानकारी
के अनुसार शनिवार की सुबह करीब दस बजे टाउन हाल चौक पर मेटाडोर नंबर
जेके02एडी-3757 के साथ स्कूटी टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कूटी चालक युवती
को मामूली चोटें आई। कुछ समय के बाद युवती के रिश्तेदार मेटाडोर स्टैंड पर
पहुंचे और मेटाडोर चालक को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया।
इससे
मिनी बस आपरेटर यूनियन के सदस्य बिफर पड़े। सभी ने सड़क बंद कर प्रदर्शन
शुरू कर दिया। इस दौरान बाबर चंदेल, अजय कुमार, पुरषोत्तम, राकेश कुमार व
अन्य ने बताया कि दुर्घटना में चालक की कोई गलती नहीं थी, फिर भी युवती के
परिवार के सदस्यों ने चालक को बुरी तरह से पीटा।
इसकी शिकायत पुलिस
से की तो कोई मामला दर्ज करने के बजाए पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता
करवाने का प्रयास कर रही है। मार्ग बंद होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी
मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।