फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे पैंथर्स स्टूडेंट

Sun, 05 Oct 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट्स यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एक घंटे तक धार रोड को बंद भी रखा। इससे पहले डिग्री कालेज से रैली की शक्ल में उधमपुर नगर में पहुंचे छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


कालेज से छात्रों ने विधायक बलवंत मनकोटिया के अनशन स्थल पर पहुंचे। वहां छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष लवदीप सिंह मनकोटिया ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों को टेंट, राशन, कपड़े, मुहैया कराने में विफल रहा है। मौजूदा प्रशासन के समय आम जनता की परेशानियां बढ़ी है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन सागर सिंह जंवाल ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जिले में भेजी गई राशि, फंड और राहत सामग्री के उपयोग की जांच करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह राहत राशि को बराबर बांटे।

राज्य सरकार भेदभाव बरत रही है, जो सुप्रीम कोर्ट को खुला उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए घोषणा की कि अगर राहत कार्य में तेजी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह हाईवे को बंद कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान धार रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। कई गाड़ियां प्रदर्शन के कारण फंसी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें