फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाई गई जंडियाल बिरादरी की मेल

विज्ञापन
उधमपुर में बाबा सहज नाथ मंदिर में आयोजित जंडियाल बिरादरी की मेल में पहुंचे लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते संगूर इलाके में शुक्रवार को जंडियाल बिरादरी की मेल आयोजित हुई। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर बाबा सहजनाथ के मंदिर में माथा टेका। साथ ही लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में हवन यज्ञ के साथ मेल की शुरूआत की गई। इसमें बारी बारी से लोगों ने आहुति डाली। हवन की पूर्णाहुति के बाद पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के बाद मंदिर में माथा टेकना शुरू किया गया। मेल में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इसलिए, मंदिर में माथा टेकने के लिए लोगों को लंबी कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते रहे।
दोपहर करीब एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। शाम चार बजे तक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग पहुंचते रहे। बिरादरी के पदाधिकारियों का कहना था कि हर वर्ष मेल का आयोजन हर्षोल्लास से किया जाता रहा है। इस बार मेल में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। इसके लिए लोगों को भी समझाया और जागरूक किया गया।

उधमपुर में बाबा सहज नाथ मंदिर में आयोजित जंडियाल बिरादरी की मेल में पहुंचे लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें