फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें टिकरी से चिनैनी तक के मार्ग पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित विभागों को सुरक्षा, सुरक्षित पेयजल और बिजली आपूर्ति से संबंधित कार्य योजना तैयार करने को कहा गया। साथ ही प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, यात्रियों के ठहरने के स्थानों की पहचान, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, लंगर की सुविधा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था, दरों की जांच, आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
डीसी ने विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए करीबी तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। बिजली विकास विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए, वहीं जल शक्ति विभाग को निर्देश दिया कि यात्रियों के लिए चौबीसों घंटे पानी के टैंकरों की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

इसके अलावा एआरटीओ को आपात स्थिति में आकस्मिक वाहन उपलब्ध कराने को कहा। लंगर स्थलों पर बेहतर स्वच्छता प्रदान करने पर जोर देते हुए डीसी ने नगर परिषद को कूड़ेदान स्थापित करने और लंगर स्थलों के साथ पारगमन शिविरों से कचरे के निपटान के लिए वाहन उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, सीएमओ को चौबीसों घंटे स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने और यात्रा के दौरान सभी आवश्यक दवाओं को उपलब्ध कराने और रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें