फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मंडल प्रधान बलवान चंद अंताल ने लोगों की समस्याएं सुन उन्हें जल्द हल कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने कई मांगें उठाईं, जिसमें मुख्य रूप से बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के बारे में बताया गया। लोगों ने कहा कि भारी ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया था। जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में किसानों के नुकसान का जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए।
वहीं, लोगों ने बिजली कटौती, पेयजल किल्लत, चिनैनी चंपयाड़ी सड़क की हालत में सुधार लाने के अलावा तवी पुल की मरम्मत किए जाने जैसी समस्याएं उजागर कीं। इस पर भाजपा मंडल प्रधान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को वह उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और हल कराने का प्रयास करेंगे। बैठक में म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष मानिक गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित अबरोल, गिरधारी लाल, रत्न लाल, राधेश्याम, संसार चंद, अभिषेक, राकेश अंताल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें