फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में एनसीसी कैडटों ने नायब सूबेदार चुन्नी लाल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
भद्रवाह में शहीद को श्रद्धांजलि देती एनसीसी कैडेट - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की सीनियर डिवीजन के कैडेटों ने शुक्रवार को लेक व्यू रिजॉर्ट गाठा में एक कार्यक्रम किया। इस दौरान अशोक चक्र, वीर चक्र और सेना पदक से सम्मानित सैनिक नायब सूबेदार चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जीडीसी के कैडेटों के अलावा एनसीसी के अधिकारी और स्टाफ ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने सैनिकों को जानो कार्यक्रम का एक भाग था। इसकी शुरुआत शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। इसमें मौजूद अधिकारियों और कैडेटों के अलावा डीजी एनसीसी ने माल्यार्पण किया, जिन्होंने ऑनलाइन ही कार्यक्रम में भाग लिया था।
इसके बाद कैडेटों की प्रेरणा के लिए वक्ताओं ने वीर नायब सूबेदार का जीवन इतिहास सुनाया। कैडेटों ने कहा कि शहीद सैनिक की उपलब्धियों पर सभी को गर्व है। आज अपने शहीदों को जानो कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में शहीद नायब सूबेदार की प्रतिमा को गोद लिया है। इसके साथ ही कैडेटों ने शहीद चुन्नी लाल की तरह सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

भद्रवाह में शहीद को श्रद्धांजलि देती एनसीसी कैडेट- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें