फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्ष से आरईटी शिक्षक कर रहे ट्रांसफर पालिसी के लागू होने का इंतजार

विज्ञापन
उधमपुर में लंबित मांगों को लेकर बैठक करते सरकारी शिक्षक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों के शिक्षकों ने हिस्सा लेकर लंबित मांगों पर चर्चा की। और सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन कमेटी के प्रदेश प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने अब तक आरईटी शिक्षकों को ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ नहीं दिया है। प्रदेश में हजारों आरईटी शिक्षक करीब 20 वर्षों से एक ही स्कूल में काम कर रहे हैं। हाई कोर्ट ने ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ देने का आदेश दिया था, लेकिन विभाग ने इस पर कोई काम नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि आरईटी शिक्षकों के पांच वर्ष के अस्थायी कार्यकाल को भी उनके सर्विस रिकॉर्ड में शामिल कर इसका लाभ देना चाहिए। उनके प्रमोशन के लिए डीपीसी भी जल्द तैयार होनी चाहिए। पांच वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सैकड़ों आरईटी शिक्षकों को अब तक स्थायी नहीं बनाया गया है। जबकि, इनकी फाइलें कई वर्षों से शिक्षा निदेशक के कार्यालय में पड़ी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। न्यू पेंशन स्कीम का कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर सुखदेव सुंबरिया, शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, रेखा ठाकुर, शाम शर्मा, रविंद्र सिंह, अनिल शर्मा, सोमराज, जय प्रकाश, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें