फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख

विज्ञापन
केऐटी 2 होटल उधयोग के सयस्य बैठक में मोजूद प्रिसिपल सैक्टरी अशवासन देते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को व्हाइट होटल में होटल एसोसिएशन सहित नॉर्थ इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जम्मू एंड कश्मीर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के प्रधान सचिव ठाकुर रंजन प्रकाश के साथ बैठक की। इसमें कस्बे की समस्याओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद प्रधान सचिव ने कहा कि हाल ही में राज्य में रात की हवाई सेवा भी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रदेश में सौ से ज्यादा जहाजों का एक दिन में आना जाना होगा। इससे राज्य में इतना पर्यटक आएगा कि कटड़ा में होटल कम पड़ जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में 50 हजार करोड़ रुपये वर्ष 2023-24 तक लगाने की बात कही थी। लेकिन, विकास की रफ्तार को देखकर लगता है कि वे 50 हजार करोड़ तो 2021-22 तक ही लग जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कटड़ा में विकास की गंगा बहेगी। इससे होटल उद्योग को आने वाले दिनों में बहुत फायदे मिलने वाले हैं। साथ ही बहुत जल्द होटल वालों को बिजली विभाग की ओर से एक तोहफा मिलने वाला है। इससे पहले बैठक में पूर्व मंत्री जुगल किशोर व एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर ने कहा कि कटड़ा में करीब सवा करोड़ यात्री प्रतिवर्ष आते हैं जिनसे कस्बे के हजारों परिवारों की रोजी रोटी चलती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिवखोड़ी में रोपवे और कटड़ा के आसपास के क्षेत्र में विकास किया जाए। ताकि, यात्री एक ही दिन में माता की यात्रा पूरी कर अपने घर लौटने की बजाय कस्बे में कुछ दिन बिताएं। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि भवन की पहाड़ी के पीछे का इलाका पटनीटॉप से भी सुंदर है। यदि इस इलाके का विकास हो जाए तो लोग यहां घूमेंगे और इसी के साथ मां वैष्णो देवी की परिक्रमा भी हो जाएगी। इसके साथ ही कस्बे से सटे देवा माई मंदिर, नव देवी का मंदिर, पैंथल में देवी पिंडिया स्थान, भूमिका मंदिर, रियासी में भीमगढ़ किला, आदि कई ऐसे स्थान हैं जिनका विकास करने की जरूरत है। इस मौके पर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की निर्देशक मनु मल्होत्रा, उपायुक्त बबीला रकवाल, एसडीएम अंग्रेज सिंह, नॉर्थ इंडिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल, सचिव अमरवीर सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

केऐटी 2 होटल उधयोग के सयस्य बैठक में मोजूद प्रिसिपल सैक्टरी अशवासन देते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें