फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंटों ने पर्यटन विभाग को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
पर्यटक विभाग के निर्देशक ट्रेवल ऐजेंटों को अशवासन देते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को एक निजी होटल में ट्रेवल एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के निर्देशक विवेक नंद राय के साथ बैठक हुई। इसमें ट्रेवल एजेंटों को आ रही परेशानियों के बारे में बताया गया। विभाग ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द इसका हल किया जाएगा।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी अपना कमीशन रखकर गाड़ी किराए पर लेता है और पर्यटकों को भेज देता है। ऐसे में अगर रास्ते में कोई हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कोई नहीं लेता। साथ ही दुकानों को भी जल्दी बंद करवा दिया जाता है। इससे हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है। और यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने मांग की टूर एंड ट्रेवल्स की दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए।
सदस्यों ने कहना है कि कस्बे में अवैध रूप से चलने वाली वैन व अन्य वाहनों पर प्रशासन कार्रवाई करे, जो यात्रियों को आए दिन लूट रहे हैं। जिसके कारण भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे व्यापार भी बदनाम हो रहा है। निर्देशक ने सदस्यों से कहा कि उनकी इन मांगों पर विचार कर जल्द ही हल निकाला जाएगा। अन्य अधिकारियों से भी बात की जाएगी। मौके पर ट्रैवल एसोसिएशन के सदस्य शेर सिंह, सोहन कोहली, सरदारी लाल दुबे, अजय कुमार, अजय गुप्ता, राजकुमार दुबे, राज कुमार, शुभम शर्मा, आदि मौजूद रहे।

पर्यटक विभाग के निर्देशक ट्रेवल ऐजेंटों को अशवासन देते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें