रामनगर। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक की। प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खडे़ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना पार्टी का लक्ष्य है। ताकि सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि आने वाले महीने के लिए एक व्यापक कैलेंडर और एक रणनीति निर्धारित की गई है, ताकि दूरदराज के लोगों तक पहुंचने में सक्षम हो सकें, और उनकी परेशानियों और जरूरतों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकें। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत कार्ड जारी करने को भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ गी लोगों से ई-श्रम कार्ड के अनुकूल प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए भी कहा।
उन्होंने इस तथ्य की भी आलोचना की कि समाज कल्याण विभाग 40 वर्ष से कम उम्र की विधवाओं को विधवा पेंशन की अनुमति नहीं दे रहा है। कहा कि यह सुनिश्चित करना भाजपा का कर्तव्य है कि लोग इस तरह की योजनाओं में सहयोग करें। ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिले। मौके पर डीडीसी रामनगर-एक मूल राज, डीडीसी रामनगर-द्वितीय जट्टू राम, नगरपालिका अध्यक्ष बैंती देवी, उपाध्यक्ष राजेश खरका, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंडल महासचिव राज गोपाल, आदि उपस्थित रहे।