फोटो...किश्तवाड़ से युवक लापता...विक्रम सिंह 27 वर्षीय
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में एक और युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने युवक का पता लगाने के लिए आम जनता की मदद मांगी है। साथ ही अपने निजी मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं।
एसएचओ आबिद बुखारी ने कहा कि शुक्रवार को एक लापता युवक का मामला आया है। पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ को चमन लाल निवासी कुलीद से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा विक्रम सिंह (27) 16 नवंबर को घर से गायब हो गया है। उसकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है, और वह टी-शर्ट, पतलून और चप्पल पहने हुए है।
पुलिस स्टेशन में लापता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अनुरोध किया है कि पुलिस के साथ सहयोग करें और उपरोक्त लापता व्यक्ति के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी एसएचओ किश्तवाड़ 9149695883 और पीसीआर किश्तवाड़ 9906154100 के साथ साझा करें। गौरतलब है कि पिछले माह एक युवक दीपक कुमार निवासी हटा किश्तवाड़ लापता हुआ था, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।