फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर और स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज की तरफ से वर्चुअल निबंध लेखन, स्लोगन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर शिक्षकों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में संगीत विभाग की तरफ से हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल मीनू महाजन मुख्य मेहमान थीं। प्रतियोगिताओं में कालेज की 39 छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर बनाकर और स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी शर्मा ने पहला, श्वेता ठाकुर ने दूसरा और ज्योति कौशल और मनीशा ठाकुर ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया। पिंकी देवी, छाया शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर रोशनी डाली। इस दौरान अक्रम खान, सुरेश कुमार, प्रो. केवल कुमार, एचओडी उर्दू मूल राज व अन्य मौजूद थे। डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भी काफी संख्या में छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें अंतरिक्ष ने पहला स्थान हासिल किया। राहुल शर्मा ने दूसरा और रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. पंकज शर्मा, प्रो. पूजा धीमान, डॉ. यशपाल, प्रो. संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें