फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन स्नो लेपर्ड में शामिल छह जवानों व अधिकारियों ने हासिल किए मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एलएसी पर 2020 में चीनी सैनिकों से निपटने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत देश की रक्षा करने वाले सात सैन्य अधिकारियों व जवानों को अलंकरण समारोह में सेना पदक वीरता और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

2020 में चीनी सेना की तरफ से एलएसी पर मनमानी की जा रही थी। इससे निपटने के लिए सेना ने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड छेड़ा। इसके तहत गलवान में खूनी झड़प भी हुई जिसमें सेना ने अपनी ताकत का एहसास चीन को करवाया। अलंकरण समारोह में इस ऑपरेशन में हिस्सा लेने वाले सात जवानों व अधिकारियों को सेना पदक वीरता व युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इनमें एक जवान चंदन कुमार को मरणोपरांत वीरता सेना पदक दिया गया है। वह 16 बटालियन बिहार रेजीमेंट के जवान थे। इसके साथ ऑपरेशन में शामिल बिग्रेडियर राजीव सिंह और कर्नल विनय बाची मोहंती को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, मेजर उत्थान सिंह को वीरता सेना पदक मिला। इनके अलावा दीपन गुरंग, कैप्टन विश्वदीप सिंह और नायब सूबेदार जया बहादुर गुरंग को भी ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के लिए सेना पदक वीरता से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें