फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की संख्या घटी, बिना कोरोना टेस्ट आए यात्री वापस भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भक्तों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्णय का असर सोमवार को श्रद्धालुओं पर नजर आया। यात्रा में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पहले से धर्मनगरी पहुंच चुके भक्तों के लिए कक्ष खुला रहा। इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी पर यात्रा पर्ची की सख्ती से जांच जारी रही। बिना कोविड रिपोर्ट वाले यात्रियों को वापस भेज दिया गया, और बिना मास्क वालों पर जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को भवन मार्ग पर नाम मात्र के लिए श्रद्धालु देखने को मिले। अधिकतर संख्या वापस होने वाले भक्तों की थी। मुख्य बस स्टैंड व दर्शनी ड्योढ़ी पर भक्तों की भीड़ रहती है। लेकिन, सोमवार को ये जगह खाली नजर आईं। पंजीकरण कक्ष पर भी कुछ एक यात्री ही देखने को मिले। शाम चार बजे तक मात्र छह हजार भक्तों का ही पंजीकरण हुआ था। यात्रा में इस गिरावट का बैटरी कार सेवा पर भी असर पड़ा। भैरो घाटी के बीच रोपवे सेवा के लिए भक्तों को इंतजार नहीं करना पड़ा।
-----
दूसरे दिन भी बंद रहा स्नान घाट
भवन पुलिस स्टेशन के पास स्थित स्नान घाट की इमारत से मिट्टी खिसकने की घटना के बाद घाट सोमवार को भी बंद रहा। इस इमारत की बुनियाद को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञ इमारत सुरक्षित होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, एहतियात बरतते हुए घाट को अभी बंद रखा गया है। साथ ही इस घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें