फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के भेंटों पर जमकर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सरथल माता दरबार में जागरण का आयोजन हुआ। जिले में इस तरह के जागरण का आयोजन कर सरथल यात्रा, मचैल यात्रा, आदि पर आने वाले यात्रियों के स्वागत की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को हुए जागरण में जिले के तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार शर्मा और तहसीलदार चंद्रशेखर मुख्यातिथि थे। जागरण में जिले के बाहर से भी कई कलाकारों ने माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। विशेष रूप से जानी मानी कलाकार सोनाली डोगरा को बुलाया गया था, जिन्होंने सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था।
उन्होंने पाडरी, डोगरी, पंजाबी और हिंदी में भेंटें प्रस्तुत कीं। उनके अलावा सरथल इलाके के प्रसिद्ध कलाकार सुरेंद्र ठाकुर, रीता देवी, सुमन, वेद राज पाडरी सहित अन्य कलाकारों ने भेंटें गाईं। इस दौरान सरथल का पूरा इलाका माता के जयकारों से गूंज उठा। माता अष्ठादशभुजा के दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही। सुबह जागरण समाप्त होते ही सबको माता का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इलाके के विकास के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष रूप लाल ने डीसी से अनुरोध किया कि माता के दरबार के लिए जितने भी रास्ते हैं, उन पर सोलर लाइटें लगाई जाएं। साथ ही किश्तवाड़ से मंदिर तक मार्ग की मरम्मत की जाए। डीसी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जो भी होगा, अच्छा ही होगा। जिला विकास आयुक्त को मौके पर सम्मानित भी किया गया।

फोटो...सरथल माता के दरबार में विश्ल जागरण का आयोजन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें