फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जंगल में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी। कस्बे से करीब दो किमी दूर जंगल में सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी भेज दिया है। वहीं, मृतक के पिता ने पंचैरी निवासी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे कुछ लोगों ने जंगल में करण सिंह (20) पुत्र खजूर सिंह निवासी पंचैरी का शव लटकता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी ले गई। पुलिस ने इसके बारे में परिवार को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पिता खजूर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पंचैरी के रहने वाले मुल्ख राज पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि सुबह मुल्ख राज अपनी पत्नी के साथ घर आया था, और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गया था। उसकी धमकी के बाद उसके बेटे का शव जंगल में फंदे से लटकता हुआ मिला। शव को देख साफ पता चलता था कि बेटे की हत्या की गई है। उसको हत्या करने के बाद पेड़ पर फंदे से लटकाया गया है।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि पुलिस इसकी जांच करे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पिता का बयान सुनने के बाद पुलिस ने मुल्ख राज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उधमपुर भेजा गया है। यहां मंगलवार को डॉक्टरों का बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें