फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा बस अड्डे पर स्थित पंजीकरण कक्ष के बाहर बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान उदय सिंह (03) पुत्र मुक्खा सिंह निवासी सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह परिवार सहित मां वैष्णो के दर्शन कर होटल की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कटड़ा बस अड्डे पर यात्री पंजीकरण कक्ष के बाहर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार होटल की तरफ लौट रहा था। इस दौरान जम्मू से कटड़ा आई बस (जेके02ऐजी-8077) की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें