फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे राकेश के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक माह पहले तवी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद राकेश कुमार के शव के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर मार्ग बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की तीन दोस्तों ने हत्या की है। पुलिस सभी को बचाने का प्रयास कर रही है। इसलिए न्याय के लिए प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आक्रोशित लोग वार्ड नंबर सात से रोष रैली निकाल कर निकले और डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच कर मार्ग बंद कर उधमपुर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मृतक राकेश कुमार की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि एक माह पहले उसके पति का शव तवी से बरामद हुआ था। वह घर पहुंचा ही था कि उसके दोस्तों ने संपर्क कर तवी में नहाने के लिए साथ ले गए। उसने जाने से पहले फोन करके बताया कि वह नहाने के लिए तवी पर जा रहा है और शाम तक ही घर लौटेगा।
उसके एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर नहाने का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दोस्त राकेश को जबरदस्ती नदी में नहाने के लिए ले जा रहे हैं और वह पानी गंदा होने की बात कह कर जाने से मना कर रहा है। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसने फोन किया तो नंबर बंद आया। शाम छह बजे राकेश के तीनों दोस्त मोहल्ले में क्रिकेट खेलते नजर आए और तीनों ने राकेश के साथ तवी नदी में जाने से इनकार कर दिया। शव मिलने के बाद से उसके दो मोबाइल फोन गायब हैं। पुलिस मोबाइल फोन का भी कुछ पता नहीं लगा सकी है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसलिए डीसी से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। पिंकी के पति के हत्यारों को भी भाजपा बचाने का प्रयास कर रही है। रामनगर में पिछले कुछ माह में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है और पुलिस एक भी मामला सुलझा नहीं सकी है। पार्टी की मांग है कि हत्यारों को सख्त सजा देकर परिवार के साथ इंसाफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें