फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता ने संबल रोड पर किया संत निरंकारी चौक का उद्घाटन

विज्ञापन
उधमपुर के संबल रोड पर संत निरंकारी चौक का उद्घाटन करते नगर परिषद के अध्यक्ष डा. जोगेश्वर गुप्ता व ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 11 में उधमपुर-संबल रोड पर संत निरंकारी भवन के समीप वीरवार को नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने संत निरंकारी चौक का उद्घाटन किया। इस मौके पर संत निरंकारी मंडल दिल्ली के प्रभारी सदस्य संत एसएस चावला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड वासियों के अनुरोध पर संत निरंकारी भवन के समीप और वार्ड 11 और 19 के बीच में पड़ते इस चौक का संत निरंकारी चौक के नाम पर नामकरण किया गया है। वहीं, संत एसएस चावला ने कहा कि दुनिया सद्गुरु की शिक्षा पर चलकर ही सुखी हो सकती है। संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा के लिए है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद आरती वर्मा, वार्ड 19 के पार्षद मोहम्मद सरवर चंदेल, पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, पार्षद विकास शर्मा, पार्षद समनीक बसीन, पार्षद जगदीश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें