अपनी टीम के साथ लाल घेरे में चिनैनी का नितिन:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। जम्मू के मुबारक मंडी में एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में चिनैनी का नितिन भी दिखेगा। वह फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहा है। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नितिन को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। नितिन ने बताया कि उसका फिल्मों में सफर कस्बे में आयोजित होने वाली रामलीला से शुरू हुआ। उसने रामलीला में कई मुख्य रोल किए जिनमें अंगद और सूर्पनखा मुख्य हैं। इसके अलावा मिस्टर इंडिया का खिताब भी नितिन ने जीता है। और अब हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला है। फिल्म में उसका एक छोटा सा किरदार है।