चिनैनी। तहसील चिनैनी में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से साथ मनाया गया। सुबह से शाम तक राखियां बांधने का दौर जारी रहा। लेकिन चिनैनी में सुबह के समय हुई बारिश ने बच्चों की पतंगबाजी पर फेर दिया। दोपहर को मौसम साफ होने के बाद भी वह पतंगबाजी कर पाए। इसे बाद शाम तक एक-दूसरे की डोर काटने में व्यस्त रहे।
चिनैनी क्षेत्र में रक्षाबंधन पर यात्री वाहनों में काफी भीड़ दिखाई दी। वहीं, बाजार भी लोगों से गुलजार रहे। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से पतंगबाजी का उत्साह कुछ कम हुआ। लेकिन बच्चों और युवाओं ने बाद में खूब पतंगबाजी की। स्थानीय निवासी सनी, सुमित व प्रदीप ने बताया कि पतंगबाजी के लिए पहले की खरीदारी कर ली थी। मगर सुबह के समय बारिश ने हसरत पर पानी फेर दिया।