फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने गडरिए को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। मजालता के भरनारा क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में गडरिए समेत नौ भेड़ों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनभर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फारूक अहमद पुत्र दाऊद निवासी सैल कोड़ी बैर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

भरनारा क्षेत्र में धार रोड पर देर रात कठुआ नंबर की तेज रफ्तार कार (जेके 08के 4396) ने भेड़ें लेकर जा रहे गडरिए को रौंद डाला है। हादसे में गडरिए समेत नौ भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर घायल हुई हैं। पुलिस ने पीएचसी मजालता में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, आरोपी चालक हादसे के बाद कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। वहीं, मजालता पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें