फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर रोशनी डाल उनके बलिदान को किया गया याद

विज्ञापन
उधमपुर: गुरु तेग बहादुर जी के योगदान की जानकारी देते हुए तथा बैठे आमंत्रित व्यक्ति. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमुपर। अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज दुबे एवं जिला महामंत्री पवन हांडा की अध्यक्षता में गुरु तेग बहादुर के योगदान पर एक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख पुरुषोत्तम दधीचि मुख्य वक्ता थे। जबकि, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला सचिव सरदार सुरजीत सिंह मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत बलिदान कहंदा ए देश ते मरना धर्म ते मरना के साथ हुई। पुरुषोत्तम ने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के योगदान को विस्तार से बताया। कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गुरु तेग बहादुर जी का योगदान अनादि काल से है। जब औरंगजेब के नेतृत्व में मुगलों ने कश्मीरी पंडितों को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था। तब पंडित कृपा राम के नेतृत्व में लगभग पांच सौ कश्मीरी पंडित गुरु की सहायता लेने उनके पास आए। गुरु तेग बहादुर ने उन्हें औरंगजेब से बचाया।
गुरु तेग बहादुर समाज की मानवता, सिद्धांतों और आदर्शों के रक्षक थे। भारतीयों की धार्मिक मान्यताओं को बचाने में उनके योगदान के कारण उन्हें हिंद दी चादर (भारत की ढाल) माना जाता था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने गुरु जी को आदेश दिया कि या तो इस्लाम स्वीकार करें या चमत्कार करें। गुरु जी ने इनकार कर दिया और मुगलों की क्रूरता का विरोध किया। अंत में उन्होंने गुरु तेग बहादुर को मौत की सजा सुनाई और गुरु जी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि गुरु तेग बहादुर एक बहुमुखी व्यक्तित्व वाले योद्धा थे। उन्होंने देश के लोगों के लिए प्राणों की आहुति दी। उन्होंने विभिन्न भारतीयों को शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने में मदद की। गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। उनके विशाल योगदान और बलिदान के कारण उन्हें देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के कई श्लोकों का हवाला दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद् उधमपुर के पैट्रन विजय एवं न्याय केंद्र के जिला संयोजक अधिवक्ता पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।

उधमपुर: गुरु तेग बहादुर जी के योगदान की जानकारी देते हुए तथा बैठे आमंत्रित व्यक्ति.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें